Daily Horoscope
✕

अयोध्या जिला जेल से दो कैदी फरार, मचा हड़कंप, अधीक्षक समेत 6 सस्पेंड

Updated: गुरुवार, 29 जनवरी 2026 (14:57 IST)
Two prisoners escape from Ayodhya jail: अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला जेल से दो कैदी फरार हो गए हैं। फरार कैदियों की पहचान गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरी, निवासी अमेठी और शेर अली, निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है। इस मामले में जेल अधीक्षक समेत 5 अन्य कर्मियों को भी निलंबित किया गय है। 
 
बताया जा रहा है कि दोनों कैदी गंभीर मामलों में जेल में निरुद्ध थे। गोलू अग्रहरि हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था, जबकि शेर अली बलात्कार के आरोप में न्यायिक हिरासत में था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों कैदियों ने बैरक की दीवार तोड़ी और उसके बाद जेल की बाउंड्री वॉल कूदकर फरार हो गए।
कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत पुलिस और जेल प्रशासन की कई टीमें गठित की गईं और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। जिले की सीमाओं पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी जेल एसके मैत्रीये मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। डीजी जेल पीसी मीणा ने  इस मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक यूसी मिश्रा, जेलर जेके यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी एवं तीन जेल वार्डन को निलंबित किया गया है। 
 
जेल की सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और लापरवाही के बिंदुओं की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल फरार कैदियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
Edited by: Vriendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख