Daily Horoscope
✕

असम के बाजार में हुए विस्फोट में दो की मौत, एक घायल

Updated: शुक्रवार, 14 मई 2021 (23:42 IST)
तिनसुकिया (असम)। असम के तिनसुकिया जिले में शुक्रवार को एक बाजार में संदिग्ध उल्फा (स्वतंत्र) उग्रवादियों द्वारा हथगोला फेंककर किए गए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
 
पुलिस ने बताया कि यह हथगोला दिगबोई पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत तिंगराई बाजार में हार्डवेयर की दुकान के सामने फेंका गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने घटना को 'निराशा में किया गया कार्य' बताया और पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंता से दोषियों को गिरफ्तार करने और स्थिति से सख्ती से निपटने को कहा।
 
पुलिस ने बताया कि दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर पूरणमल अगरवाला की हार्डवेयर दुकान के सामने हथगोला फेंक दिया, जब दुकान बंद होने वाली थी।
 
उन्होंने बताया कि विस्फोट में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो-संजीत सिंह और सुरजीत तालुकदार की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह हमला प्रतिबंधित उल्फा (आई) द्वारा किए जाने का संदेह है। साथ ही कहा कि जांच जारी है।
 
हालांकि, उग्रवादी संगठन ने मीडिया को ई-मेल लिखकर धमाके में संलिप्तता से इनकार किया है। सेना और पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को संबंधित पुलिस उपनिरीक्षक को निर्देश देकर घटना की जांच करने को कहा है।
 
उन्होंने विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायल व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख