Daily Horoscope
✕

तुर्किए में 130 बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर्स गिरफ्तार, भूकंप से मरने वालों की संख्‍या 30 हजार के करीब

Updated: रविवार, 12 फ़रवरी 2023 (20:16 IST)
अंकारा। तुर्किए में भूकंप के बाद से जबरदस्त तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। तुर्किए और सीरिया में कुल मौतों का आंकड़ा 30 हजार के लगभग हो चुका है। सिर्फ तुर्किए में ही 25 हजार से अधिक लोगों की जानें गई हैं। घायलों की संख्या 80 हजार के लगभग हो चुकी है।

इस बीच तुर्किए में भवन निर्माण से जुड़े ठेकेदारों की भी गिरफ्तारियां तेज हो गई हैं। तुर्की में भूकंप में ढह गई इमारतों के निर्माण के सिलसिले में सैकड़ों लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारटं जारी किया गया है। ये लोग कथित तौर पर उन भवनों के निर्माण में शामिल थे जो कमजोर थे और भूकंप के कारण गिर गए।

इन भवनों के मलबे से दबकर हजारों लोगों की मौत हुई। पुलिस पहले ही 130 लोगों को हिरासत में ले चुकी है या उनके खिलाफ वारंट जारी कर चुकी है। इनमें से अधिकांश भवन निर्माण से जुड़े ठेकेदार शामिल हैं। इसमें और अधिक गिरफ्तारी होने की आशंका जताई जा रही है।
 
गर्भवती महिला को सुरक्षित निकाला : दक्षिण तुर्की में एक और चमत्कार उस समय हुआ जब राहत एवं बचाव टीमों ने शनिवार को इमारत का मलबा हटाते हुए एक गर्भवती महिला और उसके भाई को सुरक्षित निकाला। देश में विनाशकारी भूकंप आने के बाद 140 घंटे से अधिक समय से बचाव अभियान जारी है।
 
समाचार एजेंसी अनादोलु के अनुसार कहारनमारस प्रांत के ओनिकीसुबत जिले में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद 11 मंजिला इमारत के मलबे के नीचे से 26 वर्षीय मोहम्मद हबीप को बचाया गया। 
 
फतमा ओयेल को भूकंप के 138 घंटे बाद अंटाक्या जिले में एक ढह गई इमारत के मलबे से निकाला गया था। गंजियांटेप में भूकंप के 133 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद इमारत के मलबे में दबी तेरह वर्षीय एस्मा सुल्तान काे भी निकाला गया है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख