dharma sangrah
✕

'अभिमन्यु' त्रिवेन्द्र क्या भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे?

Updated: शनिवार, 27 मार्च 2021 (00:20 IST)
देहरादून। पद से अचानक हटाए जाने को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की आहत भावनाएं एक होली मिलन कार्यक्रम के दौरान छलक पड़ीं, जहां उन्होंने अपनी तुलना महाभारत के चरित्र अभिमन्यु से कर डाली जिसे अपने ही परिवार के लोगों ने युद्धभूमि में छल से मारा था।
 
यहां बालावाला में बृहस्पतिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिए अपने संबोधन में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अभिमन्यु के वध पर द्रोपदी शोक नहीं करती है। हाथ खड़े करके बोलती है कि पांडवों इसका प्रतिकार करो। रावत के इस बयान से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि मुख्‍यमंत्री पद से हटाने से वे नाराज हैं और आगामी चुनाव में वे चुप नहीं बैठेंगे। कह सकते हैं कि वे अपनी ही पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। 
 
अपने कार्यकाल का चार साल पूरा होने से महज 9 दिन पहले अठारह मार्च को पद से हटाए गए रावत ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान देने का प्रयास किया और हो सकता है कि इससे कुछ लोगों को कष्ट हुआ हो।
 
उन्होंने कहा कि लेकिन मैं खुश हूं कि मैं राजनीति की काली सुरंग से साफ निकल कर बाहर आया हूं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे उन्हें अपने लोगों से आंख मिलाकर न देख सकें।
 
क्या कहता है संगठन : हालांकि, इस बारे में पूछे जाने पर प्रदेश में पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह जैसे वरिष्ठ नेता की संगठन में जरूरत है और उनका इस्तेमाल कहीं भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनके बारे में चिंता का काम केंद्रीय नेतृत्व का है और अब हमें यहां पर उनकी चिंता नहीं करनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं और भाजपा का बहुत विस्तार हो रहा है, ऐसे में पार्टी किसी भी कार्यकर्ता का कहीं भी इस्तेमाल कर सकती है और अनुभवी कार्यकर्ताओं की बहुत जरूरत है। भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में विकास की नींव रखी थी और वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह उस पर इमारत बना रहे हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

अगला लेख