ramcharitmanas

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा ने तोड़ा मिथक : चौहान

Updated: रविवार, 4 मार्च 2018 (17:54 IST)
भोपाल। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि त्रिपुरा के चुनाव जीतकर भाजपा ने इस मिथक को तोड़ा है कि भाजपा, गैरकांग्रेसी राज्य में विधानसभा चुनाव नहीं जीतती है।


त्रिपुरा, नागालैंड एवं मेघालय के शनिवार को आए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर टिप्पणी करते हुए चौहान ने बताया कि इससे एक मिथक टूटा है। जब दिल्ली एवं बिहार में भाजपा की हार हुई थी, तब एक बात चली थी कि कांग्रेस की सरकारों वाले राज्यों में तो भाजपा जीत जाती है लेकिन जहां गैरकांग्रेसी सरकारें हैं, वहां भाजपा चुनाव जीत नहीं पाती।

उन्होंने कहा कि इस मिथक को भी त्रिपुरा ने तोड़ा है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने त्रिपुरा में 25 साल से शासन कर रही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की मणिक सरकार को बुरी तरह से पराजित किया है। चौहान ने बताया कि त्रिपुरा में हमें ऐतिहासिक जीत मिली है। त्रिपुरा में अकेले भाजपा को बहुमत मिल गया और सहयोगी के साथ मिलकर हम दो-तिहाई से भी ज्यादा सीटें जीत गए।

नागालैंड में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस चुनावों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को देते हुए उन्होंने कहा कि इन चुनावों के परिणाम पूर्वोत्तर में शांति, सुरक्षा एवं विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा नागालैंड, त्रिपुरा एवं मेघालय इन तीनों राज्यों में हमारी गठबंधन की सरकारें बनेंगी। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की विजय भी हमें आसानी से नहीं मिली।

पिछले 1 साल में लगभग 20 भाजपा कार्यकर्ताओं की वहां हत्या की गई। केरल हो, बंगाल हो, त्रिपुरा हो, कम्युनिस्ट हिंसा का खूनी खेल खेलते रहे। हमारे कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया, लेकिन हम शांत रहे और अब जनता ने वोट देकर उसे उसका जवाब दे दिया है। (भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख