sundarkand
✕

वॉटर पार्क में दर्दनाक हादसा, स्लाइड से आए युवक से टकराने से युवक की मौत

Updated: शनिवार, 4 जून 2022 (15:35 IST)
अजमेर। अजमेर के बिरला वॉटर सिटी पार्क में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां स्लाइड से आए युवक से टकराने से पूल में खड़े युवक की मौत हो गई। यह युवक अपने दोस्तों व परिवार के साथ घूमने के लिए आया था। दूसरी ओर पार्क मालिक ने ऐसे किसी हादसे से ही इंकार कर दिया। हादसा 30 मई को हुआ था तथा युवक ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ा।
 
रायपुर (पाली) निवासी महबूब खान अपने परिवार व कुछ दोस्तों शेख जियादुल व नरेश आहूजा के साथ 30 मई को अजमेर घूमने आया था। यहां बिरला वॉटरसिटी पार्क में गए थे। महबूब पूल में खड़ा था, इसी दौरान स्लाइड से आया युवक उससे टकरा गया। टकराने के साथ ही महबूब के पेट में चोट लगी।
 
दोस्त उसे जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) हॉस्पिटल ले गए, जहां शुक्रवार दोपहर 12 बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक टोल कंपनी की एंबुलेंस का ड्राइवर था। इधर आदर्श नगर थाने के एएसआई हरभान सिंह ने बताया कि मृतक के दोस्त शेख जियादुल ने रिपोर्ट दी है। और मामले की जांच जारी है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Saudi Arabia : रियाद एयरपोर्ट पर दो हमले, 3 नागरिकों की मौत; हूतियों ने ली जिम्मेदारी, सऊदिया एयरलाइंस का विमान भी क्षतिग्रस्त

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

शराब ठेके के बदले 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने OSD को हटाया, मामले के दिए जांच के आदेश

'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

अगला लेख