suvichar

3 महीने बाद फिर दौड़ी कश्मीर घाटी में ट्रेन, श्रीनगर से बारामुला के बीच हुआ ट्रायल

Updated: सोमवार, 11 नवंबर 2019 (17:27 IST)
जम्मू। कश्मीर वादी में 3 महीने से अधिक समय से ठप पड़ी ट्रेन सेवा आज बहाल हो गई। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से बारामुला के बीच सोमवार को ट्रेन का ट्रायल हुआ। वादी में बर्फबारी के कारण कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि यह ट्रायल सफल रहा, वहीं मंगलवार से नियमित रूप से ट्रेनें रफ्तार भरेंगी। फिलहाल इसके प्रति पक्का नहीं कहा जा रहा है कि नियमित ट्रेन सेवा कल से आरंभ होगी या परसों से। दरअसल, डिवीजनल कमिश्नर (डिवकॉम) बसीर अहमद खान ने रेलवे प्रबंधन को ट्रेन सेवा को बहाल करने को कहा था।

बुधवार को डिवकॉम की अध्यक्षता में हुई बैठक में घाटी में वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के बाद ट्रेन सेवा को बहाल करने का फैसला लिया गया था। हालांकि पहले एक से दो डीएमयू ट्रेन ही चलाई जाएंगी। बनिहाल-बारामुला के बीच करीब 3 महीने बाद कल से शुरू होने जा रही रेल सेवा फिर से पहले आज सोमवार को रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन चलाकर ट्रैक का निरीक्षण किया। रेलवे विभाग ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और इसे विभाजित कर 2 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के फैसले के बाद 5 अगस्त से ही एहतियात के तौर पर बनिहाल-बारामुला रेल सेवा बंद कर दी थी।

सरकारी तौर पर कश्मीर में अब हालात काफी हद तक सामान्य हो गए हैं। स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू कर दी गई हैं। दुकानें भी खुलना शुरू हो गई हैं। केंद्र सरकार द्वारा ऐहतियात के तौर पर लागू की गईं पाबंधियों के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। अभी भी बस व रेल सेवा बंद होने के कारण एक शहर से दूसरे शहर तक जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रेलवे अधिकारियों ने घाटी के सामान्य हालात को देखते हुए बनिहाल-बारामुला रेल सेवा फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

वादी में प्रतिदिन 3 हजार से अधिक लोग रेल सेवा का लाभ उठाते हैं। ऐसे में 3 महीनों से प्रभावित इस सेवा के कारण रेल सेवा को प्रतिदिन लाखों रुपए का राजस्व नुकसान हो रहा है। रेलवे के अनुसार घाटी में बनिहाल से बारामुला के बीच 15 डीएमयू ट्रेन प्रतिदिन चलती हैं। हर दिन इससे 3 लाख से अधिक जा राजस्व एकत्र होता है। करीब 137 किलोमीटर लंबे इस रेल मार्ग पर यात्रियों को बारामुला से बारामुला पहुंचने में मात्र 2 घंटे लगते हैं। यदि यही सफर सड़क से किया जाए तो इसमें 5 घंटे से अधिक समय लगता है। कश्मीर में यह रेल सेवा पहली बार प्रभावित नहीं रही है।

वर्ष 2018 में कश्मीर में खराब माहौल को देखते हुए रेलवे को करीब 92 बार जबकि इस साल 2019 के पहले 3 माह में 18 बार ट्रेन सेवा बंद करनी पड़ी थी। रेल सेवा शुरू करने से पहले रेलवे अधिकारियों ने आज बनिहाल-बारामुला ट्रेक के बीच रेल चलाकर इसका निरीक्षण किया। ट्रैक पर बर्फ पड़ी हुई थी, परंतु इसके कारण किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। सब ठीक था। शाम को रेलवे अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है जिसमें इस ट्रायल के आधार पर कल से ट्रेन चलाने का फाइनल ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि कुछ अधिकारी ट्रेन 13 नवंबर से शुरू करने की भी बात कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख