ganesh chaturthi

ट्रेन की चपेट में आकर चार छठव्रती महिलाओं की मौत

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (17:53 IST)
मुंगेर। बिहार में मुंगेर जिला मुख्यालय से करीब तीस किलोमीटर दूर पूर्व मध्य रेलवे के किउल- जमालपुर रेलखण्ड में अदलपुर अमारी गांव के निकट सोमवार को भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार महिला छठव्रतियों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। 
               
रेल पुलिस अधीक्षक (जमालपुर) शंकर झा ने यहां बताया कि डाउन पटरी पर सुबह में जमालपुर से आने वाली श्रमिक ट्रेन खड़ी थी जिस पर अदलपुर अमारी और आसपास के कई गांवों की बड़ी संख्या में छठव्रती महिलाएं चढ़ रही थीं। इसी बीच अपलाइन पर तेज रफ्तार में पटना जाने वाली भागलपुर-दानापुर इन्टरसिटी एक्सप्रेस आ गई। अत्यधिक कुहासा के कारण महिलाएं रेलगाड़ी देख नहीं सकीं और रेलवे ब्रिज पर ही इसकी चपेट में आ गईं। दो महिलाएं ट्रेन के धक्के से रेल ब्रिज के नीचे पानी भरे खड्ड में गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
             
झा ने बताया कि मृतकों में गीता देवी, बीजो देवी, रेखा देवी और अनिता देवी शामिल हैं। घायलों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में किया जा रहा है, हालांकि इससे पूर्व पांच व्रतियों की मौत की सूचना मिली थी। (वार्ता)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख