• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. toilet, NGOs, Kanpur, wedding ceremony, Clean India campaign
Written By

दबंग दुल्हन का शादी से इनकार (वीडियो)

toilet
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर की एक दबंग दुल्हन ने इसलिए शादी से इनकार कर दिया क्‍योंकि दूल्हे के परिजन अपना वादा निभाने में नाकाम रहे थे। 
 
नेहा नामक युवती की शादी सामूहिक विवाह समारोह में होने वाली थी। मगर विवाह संपन्न होता उससे पहले एक अड़चन आ गई।

दरअसल, दूल्हे सर्वेश के परिजनों ने विवाह तय होते समय लड़की के परिजनों से वादा किया था कि वे शादी से पहले अपने घर में शौचालय बनवा लेंगे, लेकिन वे शौचालय नहीं बनवा पाए। 
 
दुल्हन नेहा ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर उठाया है, जिसके माध्यम से देश में सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया जा रहा है।

नेहा ने कहा कि मोदी की इस पहल से लोगों को प्रेरणा लेना चाहिए।  सामूहिक विवाह का आयोजन एक स्थानीय स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) ने किया था। 
हालांकि बाद में नेहा का विवाह एक अन्य युवक से कर दिया गया। नेहा के एक परिजन ने बताया कि दुल्हन के इनकार के बाद आनन-फानन में पांच ऐसे युवकों को ढूंढा गया, जिनके घर में शौचालय था। इनमें से नेहा ने एक को पसंद भी कर लिया। (एनएनआई)