Daily Horoscope
✕

अवैध भर्ती मामला : TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा CBI की हिरासत में

Updated: सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (11:11 IST)
कोलकाता/मुर्शिदाबाद। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अधिकारियों ने स्कूलों में कथित रूप से अवैध भर्तियों के मामले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा को सोमवार सुबह मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया। सीबीआई ने रविवार को छापेमारी के दौरान साहा के 2 मोबाइल फोन में से एक फोन को तालाब में से निकाला था।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीबीआई अधिकारी पश्चिम बंगाल के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कथित रूप से अवैध भर्तियों से जुड़े मामले में बुरवान निर्वाचन क्षेत्र के विधायक साहा से 14 अप्रैल से पूछताछ कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि साहा को सोमवार सुबह हिरासत में लिया गया और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा वाले वाहनों के काफिले में उन्हें ले जाया गया। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन्हें औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया गया है या नहीं।

अन्य अधिकारियों ने बताया कि साहा को जांच एजेंसी के कोलकाता स्थित कार्यालय ले जाया जाएगा। सीबीआई ने रविवार को छापेमारी के दौरान साहा के 2 मोबाइल फोन में से एक फोन को तालाब में से निकाला था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अगला लेख