dharma sangrah

TMC कार्यकर्ताओं से भिड़ंत में बाल-बाल बचे भाजपा सांसद, पुलिस पर उठे सवाल

Updated: रविवार, 23 जनवरी 2022 (20:59 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी (BJP) और टीएमसी (TMC) समर्थकों के बीच जमकर झड़प हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर से हमला होने की खबर है। झड़प के बाद बीजेपी सांसद को जैसे-तैसे घटनास्थल से दूर ले जाया गया। वहीं घटना को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

खबरों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर हुए एक कार्यक्रम में रविवार को टीएमसी और बीजेपी के समर्थक आपस में भिड़ गए। मामला तब बिगड़ गया जब बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह पर पर पथराव किया गया।
<

This morning, I was attacked by TMC goons in Kankinara when I reached for a program on the birth anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose.
TMC wants to isolate @BJP4Bengal leaders by dirty tricks so that the people are afraid of their ‘Gundagiri’.
It is not possible to stop me pic.twitter.com/HrSTHMInpj

— Arjun Singh (@ArjunsinghWB) January 23, 2022 >
इस मामले को लेकर बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि जिस तरह से अर्जुन सिंह पर हमला किया गया है उससे स्थिति साफ हो गई है कि बंगाल की कानून व्यवस्था की स्थिति कैसी है। दूसरी ओर बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने आरोप लगाया कि यह मारपीट अर्जुन सिंह के गुंडों ने की है।

वहीं बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, मुझे नेताजी की प्रतिमा का माल्यार्पण करने से रोका गया। मेरे गार्ड ने कई राउंड फायरिंग की उसके बाद हमलावर पीछे हटे।

झड़पों में पुलिस के एक वाहन समेत 2 कार क्षतिग्रस्त हुईं। पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है और फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

गन्ने के खेत से विदेशी बाजार तक पहुंची यूपी की एक्सपोर्ट चेन, निर्यात नीति ने बदली तस्वीर

GIDC प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत: राज्य सरकार ने घोषित की 'GIDC एम्नेस्टी स्कीम'

राम मंदिर को आज मिल सकता है पहला CEO, 3 नामों का पैनल तैयार

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का लगभग पूरा कंट्रोल? ट्रंप के दावे से मचा हड़कंप ; तेल के दाम चढ़े

क्या तिब्बत में आपदा के नुकसान को छिपा रहा है चीन?

अगला लेख