sawan somwar

महंगा पड़ा टिक-टॉक वीडियो, बड़ी मुश्किल से बची जान

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (21:07 IST)
नीमच। नीमच में शुक्रवार को एक युवक को टिक-टॉक पर वीडियो बनाना महंगा पड़ गया और उसकी जान जाते-जाते बची।
 
इस युवक की जान उस समय आफत में फंसी, जब उसने टिक-टॉक नामक एप पर लाइक पाने के लिए उफनते नाले में छलांग लगा दी और जब वह स्‍टंट कर रहा था, तभी उसका पांव नाले पर बनी पुलिया में फंस गया। मौत कुछ सेकंड के ही फासले पर थी, मगर गनीमत रही कि जान बच गई।
 
गुर्जर समाज के बद्रीलाल गुर्जर ने बताया कि नीमच जिला मुख्‍यालय से 35 किलोमीटर दूर मनासा तहसील के ग्राम महागढ़ से निकल रहे एक उफनते नाले में शुक्रवार दोपहर 35 वर्षीय युवक पप्‍पूसिंह पिता रामसिंह कूद गया। उसका मकसद था उफनते नाले में स्‍टंट करते हुए वीडियो बनाना जिसके लिए उसने अपना मोबाइल नाले के बाहर खड़े लड़कों को पकड़ा दिया।
 
गुर्जर ने बताया कि जब वह स्‍टंट करता हुआ पानी के तेज बहाव में डूबने लगा तो तेजी से किनारे की तरफ बढ़ा, इसी दौरान उसका पांव नाले के ऊपर बनी पुलिया के नीचे लगे पाइप में फंस गया।
 
देखते ही देखते वह डूबने लगा। मौत बस चंद कदमों के फासले पर थी कि उसकी मदद के लिए चिल्‍ला-पुकार सुनकर ग्रामीण आ गए और उसे उफनते नाले से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद युवक पप्पू को मनासा के सरकार अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
 
इस पूरे मामले में जब हमने एडिशनल कलेक्‍टर विनय कुमार धोका से बात की तो उन्‍होंने कहा कि जान जोखिम में डालकर इस तरह के करतब करना कतई ठीक नहीं है। जिला प्रशासन लगातार गांव में यह सूचना प्रसारित करता रहा है कि उफनते नालों से दूर रहें। इस घटना के बाद गांव में रहने वाले कोटवारों को भी हिदायत दी जा रही है कि उफनते नाले में जाने से लोगों को वह रोके।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

शहबाज शरीफ के सामने गरजे पीएम मोदी, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, जड़ से खत्म करना होगा इकोसिस्टम

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: PDA की नई परिभाषा गढ़कर बोले- वे तो अपराधियों के 'अब्बा' हैं

LIVE: एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए पीएम मोदी, जिनपिंग से मिलाया हाथ

अगला लेख