dharma sangrah

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी, अब सोपोर में तीन आतंकी ढेर

Updated: मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (18:01 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान और तेज हो गया है। ऐसे में आज उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने करीब 8 घंटे तक चले एक ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों से मुठभेड़ की यह घटना बारामुल्ला के सोपोर इलाके में स्थित टुज्जर गांव में हुई है। मंगलवार सुबह से जारी इस ऑपरेशन में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है और सेना की कार्रवाई अब भी जारी है।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सेना को मंगलवार देर रात टुज्जर गांव में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इस सूचना के बाद सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस ऑपरेशन के दौरान मंगलवार सुबह इलाके में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। वहीं इस गोलीबारी के बाद मौके पर मौजूद जवानों ने भी आतंकियों की घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई शुरू की।
 
इसके बाद दोनों ही ओर से काफी देर तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। हालांकि करीब 8 घंटे के ऑपरेशन के बाद सेना ने मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया। माना जा रहा है कि मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे, हालांकि अब तक सेना की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया गया है।
 
वहीं सोपोर में जारी ऑपरेशन के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों की ओर से उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा सोपोर में सेना की कार्रवाई के बीच एहतियातन सभी स्कूलों को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है।
 
रविवार और सोमवार को सेना ने नियंत्रण रेखा के रास्ते घुसपैठ कर रहे पांच आतंकियों को कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में मार गिराया था। इसके अलावा रविवार को पुलवामा जिले में सेना ने एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद संगठन के स्थानीय कमांडर को भी ढेर कर दिया था।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

अगला लेख