sundarkand
✕

तीन तलाक : कांग्रेस ने जदयू को राजग से बाहर आने को कहा

Updated: शनिवार, 5 जनवरी 2019 (12:34 IST)
पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के तीन तलाक विधेयक का विरोध करने पर दृढ़ रहने के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि अब वक्त आ गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से बाहर निकल जाए अथवा बिहार से उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।


उधर, भाजपा ने बिहार में उसके सहयोगी दल जदयू के विधेयक पर अलग रुख को कमतर करने का प्रयास किया और कहा कि विकास के मुद्दे पर राजग में कोई मतभेद नहीं है। कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि जदयू और भाजपा के बीच अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तथा तीन तलाक पर प्रतिबंध जैसे अहम मुद्दों पर विचारधारा में गंभीर मतभेद हैं।

सिंह ने यहां कहा कि जदयू को यह समझना चाहिए कि अगर वह राजग में बना रहता है तो उसका बिहार में जनता के बीच खड़ा होना मुशकिल हो जाएगा। ऐसा होने पर राज्य से उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। गौरतलब है कि जदयू ने तीन तलाक के मुद्दे पर अपना रुख उस वक्त ही स्पष्ट कर दिया था जब केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इस पर अध्यादेश को मंजूरी दी थी।

विधेयक को राज्यसभा में भेजे जाने के बाद पार्टी के राज्य इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्पष्ट कर दिया था कि जदयू इस विधेयक का समर्थन नहीं करेगा। जदयू के रुख को कमतर करने का प्रयास करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, सहयोगी दलों की राम मंदिर, अनुच्छेद 370, समान नागरिक संहिता और तीन तलाक पर पहले से ही अलग राय रही है, लेकिन विकास के मुद्दे पर राजग में कोई मतभेद नहीं है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख