सम्बंधित जानकारी
- दो सैन्य अधिकारियों की प्रेम कहानी का दुखद अंत, पूरी नहीं हो पाई कैप्टन पत्नी की अंतिम इच्छा
- कौन हैं राजस्थान की हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव जिन्होंने UN में बढ़ाया देश का मान
- Doda encounter : डोडा में राजस्थान के 2 जवानों का सर्वोच्च बलिदान, गांव में पसरा मातम
- राजस्थान में कॉपर खदान में हादसा, जमीन से 1875 फीट नीचे टूटी लिफ्ट की चेन, 15 लोग फंसे, 3 को निकाला
- गुरुग्राम में श्मशान घाट की दीवार ढही, हादसे में 4 की मौत
जब चिता पर जी उठा शख्स, जानिए फिर क्या हुआ...
Jhunjhunu Rajasthan News : राजस्थान के झुंझुनूं जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्स को मृत घोषित करने के बाद वह श्मशान घाट में फिर से जी उठा। शख्स को तुरंत एंबुलेंस बुलाकर वापस अस्पताल भेजा गया। रातभर भर्ती रखने के बाद उसे जयपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
खबरों के अनुसार, झुंझुनूं जिले में हैरान कर देने वाली यह घटना तब घटी जब गुरुवार दोपहर को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने 50 वर्षीय एक शख्स को मृत घोषित कर दिया। शव को एंबुलेंस से श्मशान घाट ले जाया गया। श्मशान घाट पर इस शख्स के शरीर में अचानक हरकत होने लगी, जिससे सभी लोग चकित रह गए।
बाद में शख्स को तुरंत एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा गया। रातभर भर्ती रखने के बाद शख्स की गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
इस लापरवाही के बाद राज्य सरकार ने 3 चिकित्सकों को निलंबित कर दिया है। निलंबित चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। इस घटना ने अस्पतालों में लापरवाही की ओर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
