Hanuman Chalisa

कश्मीर में आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (15:05 IST)
श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के साथ ही एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
 
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने सोमवार को बताया कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकवादी सहित तीन आतंकियों को पिछले तीन दिनों में दक्षिण कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है।
 
खान ने बताया, ‘14 अक्तूबर को काजीकुंड इलाके के कुंड में सुरक्षा पाने वाले एक व्यक्ति के निजी सुरक्षा कर्मियों से हथियार छीनने के इरादे से दो आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं। हालांकि स्थानीय लोगों के हंगामे के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा।’
 
उन्होंने बताया कि यह सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने एक चेक प्वाइंट बनाया और मोटरसाइकिल पर जा रहे दो आतंकवादियों को धर दबोचा।
 
उन्होंने बताया, ‘इनकी पहचान खुर्शीद अहमद डार और हाजिक राथेर के रूप में की गयी है। उनके कब्जे से एक पिस्तौल, कुछ गोला-बारूद और एक कारतूस बरामद किया गया। वे लश्कर से जुड़े हैं।’ खान ने बताया कि कुलगाम में एक मेडिकल एजेंसी में काम करने वाले आतंकवादी रमीज याटू को भी गिरफ्तार किया गया।
 
आईजीपी ने बताया, ‘उसके घर से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। उसने शनिवार को दमहल हांजीपुरा में पुलिस वाहन पर आतंकवादी हमला करने में मदद की थी जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी थी।’
 
उन्होंने बताया कि यह हमला हिज्बुल मुजाहिद्दीन ने किया था। खान ने बताया कि स्थानीय आतंकवादियों के लिए आत्मसमर्पण करने का प्रस्ताव अब भी खुला है। उन्होंने बताया, ‘उन्हें अपने हथियार डाल देने चाहिए और हम उनके पुनर्वास में हर संभव मदद मुहैया कराएंगे।’ (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में आएंगे राहुल गांधी, 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम

बालाघाट में बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को सरकार देगी 2-2 लाख की सहायता, बोले CM, प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

नेपाल त्रासदी की एक तस्‍वीर यह भी, पहले शवों की ज्‍वेलरी नोची, अब 92 लाख का लॉकर लूटा, लालचियों से निपट रही पुलिस

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

अगला लेख