Hanuman Chalisa

कश्मीर में सात एके-47 राइफलें लेकर भागा एसपीओ आतंकी बना, हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल

Updated: सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (14:26 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में एक विधायक के श्रीनगर स्थित आवास से 28 सितंबर को सात एके-47 राइफल और एक बंदूक लेकर भागा विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) आदिल बशीर आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है।
 
 
आतंकवादी संगठन के शीर्ष कमांडर और अन्य आतंकवादियों के साथ उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके हिजबुल में शामिल होने का पता चला है।
 
 
पुलिस ने एसपीओ के बारे में सूचना देने वाले को दो लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस महानिदेशक दिलबागसिंह ने बताया कि एसपीओ भागने के पहले से ही आतंकवादियों के संपर्क में था।
 
 
हाथ में सात एके-47 राइफल पकड़े हिजबुल के शीर्ष आतंकवादी जीनत-उल-इस्लाम सहित चार आतंकवादी और एसपीओ आदिल की एक फोटो फेसबुक और व्हाट्सऐप सहित सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह हालांकि स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि जो राइफल वह लेकर भागा था, फोटो में वही राइफल नजर आ रही हैं। 
 
  
एक पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि शोपियां का रहना वाला आदिल विधायक ऐजाज अहमद मीर के जवाहर नगर स्थित आवास से सात राइफल और एक लाइसेंसी बंदूक लेकर भाग गया था।

 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदिल ने शोपियां के एक स्थानीय नागरिक की मदद से हथियारों को लेकर भागने की योजना बनाई। स्थानीय नागरिक की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (वार्ता)
 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख