sundarkand
✕

आतंकियों ने पुलिस पर किया ग्रेनेड से हमला, एक आतंकी जिंदा गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (00:33 IST)
जम्‍मू। श्रीनगर के राजबाग इलाके में आतंकियों ने पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें से दो जवान ट्रैफिक विभाग के हैं। तीन जवानों को तत्काल उनके साथियों ने पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
 
 
उधर दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले से सुरक्षा बलों को लश्कर के एक आतंकी को पकड़ने में सफलता मिली है। सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई हैं। पकड़े गए आतंकी की शिनाख्त रेडवानी बाला के मुबारक अहमद डार के रूप में हुई है। सटीक सूचना के आधार पर 9 राष्ट्रीय राइफल्स तथा एसओजी कुलगाम की ओर से बुधवार की देर शाम इलाके की घेराबंदी की गई।
 
इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों तथा संगठन के बारे में सूचनाएं एकत्र करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है। वह कुछ आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है।
 
पकड़े गए आतंकी की शिनाख्त रेडवानी बाला के मुबारक अहमद डार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 9 राष्ट्रीय राइफल्स तथा एसओजी कुलगाम की ओर से बुधवार की देर शाम इलाके की घेराबंदी की गई। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी।
 
सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों तथा संगठन के बारे में सूचनाएं एकत्र करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है। वह कुछ आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख