dharma sangrah
✕

शोपियां में आतंकवादियों ने की 2 ट्रक चालकों की हत्या

Updated: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (23:55 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेब लाने गए 2 कश्मीरी ट्रक चालकों की आतंकवादियों ने गुरुवार को हत्या कर दी। दक्षिण कश्मीर में गत 10 दिनों में ट्रक चालकों को निशाना बनाए जाने की यह तीसरी घटना है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ट्रक चालक बिना सुरक्षा बलों को जानकारी दिए हुए अंदरूनी हिस्सों में गए थे।

उन्होंने बताया कि दो ट्रक चालकों के शवों को बरामद कर लिया गया है जबकि एक घायल ट्रक चालक को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को शोपियां के चित्रगाम में आतंकवादियों ने ट्रकों पर गोलीबारी की जिसमें 3 चालक घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में पंजीकृत ट्रकों को रोका और उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इससे बचने के लिए ट्रक चालकों ने भागने की नाकाम कोशिश की। सिंह ने बताया कि आतंकवादियों ने दो ट्रकों को भी आग के हवाले कर दिया।

उन्होंने बताया कि एक मृतक ट्रक चालक की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी मोहम्मद इलियास के तौर पर की गई है। घायल चालक का नाम जीवन है जो पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला है। तीसरे व्यक्ति की पहचान की जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस इलाके की घेराबंदी कर दोषियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर को दो आतंकवादियों ने शोपियां में राजस्थान के पंजीकरण वाले ट्रक के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने सेब कारोबारी से मारपीट भी की थी।

मृतक चालक की पहचान शरीफ खान के रूप में की गई थी जबकि दोनों आतंकवादियों में एक के पाकिस्तानी नागरिक होने का शक है। इस घटना के बाद शोपियां में ही आतंकवादियों ने पंजाब निवासी सेब कारोबारी चरणजीत सिंह की हत्या कर दी थी। इस हमले में संजीव नामक शख्स घायल हो गया था। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख