biodatamaker

नागपुर में RSS मुख्यालय की रेकी करने वाला आतंकी गिरफ्तार, पाक भेजा था वीडियो

Updated: बुधवार, 18 मई 2022 (12:26 IST)
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नागुपर स्थित मुख्यालय डॉक्टर हेडगेवार स्मृति भवन की गत वर्ष कथित तौर पर रेकी करने के आरोप में यहां के आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने जम्मू कश्मीर से जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी शेख ने नागपुर के रेशमीबाग इलाके में स्थित हेडगेवार स्मृति भवन की आंशिक तौर पर रेकी की थी और भवन का वीडियो पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर (आका) को भेजा था।
 
एटीएस ने हाल ही में जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के निवासी रईस अहमद शेख (26) को हिरासत में लिया और पिछले दो दिन से उससे पूछताछ की जा रही है।
 
शेख ने जांचकर्ताओं को बताया कि उमर नामक का एक व्यक्ति उसका हैंडलर है। उमर के बारे में बताया जाता है कि वह पाकिस्तान के नवाबपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद का ऑपेरशनल कमांडर है।
 
अधिकारी ने कहा कि शेख 23 जुलाई 2021 को दिल्ली-मुंबई-नागपुर की उड़ान से यहां पहुंचा था और सीताबुल्डी क्षेत्र में एक होटल में रुका था। शेख को उसके हैंडलर ने आश्वासन दिया था कि एक नागपुर में एक स्थानीय व्यक्ति उससे संपर्क करेगा और उसकी मदद करेगा।
 
अधिकारी ने कहा कि नागपुर में शेख से किसी ने संपर्क नहीं किया, इसलिए उसने मुआयना और रेकी करने के काम को खुद अंजाम दिया। 14 जुलाई को शेख गूगल मैप की सहायता से रेशमीबाग पहुंचा, जिसकी ‘लोकेशन’ उसे उसके आका ने उपलब्ध कराई थी।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अगला लेख