dharma sangrah
✕

जम्मू कश्मीर : पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल आतंकियों के 2 सहयोगी गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (12:13 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल आतंकवादियों के 2 सहयोगियों को यहां शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों की पहचान पुलवामा के निवासी अंसर उल हक और सैयद साइका अमीन के रूप में हुई है।प्रवक्ता ने कहा कि अपराध में प्रयुक्त वाहन को भी पुलवामा पुलिस ने जब्त किया है।


एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने 28 अक्टूबर 2018 को पुलिस अधिकारी उपनिरीक्षक इम्तियाज अहमद मीर की हत्या में शामिल आतंकवादियों के 2 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान पुलवामा के निवासी अंसर उल हक और सैयद साइका अमीन के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने कहा कि अपराध में प्रयुक्त वाहन को भी पुलवामा पुलिस ने जब्त किया है। उन्होंने कहा कि जांच में खुलासा हुआ है कि वे हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के संपर्क में थे और उन्होंने मिलकर अपराध की साजिश रची थी।

उन्होंने कहा कि अधिकारी की हत्या में शामिल आतंकवादी लियाकत अहमद वानी और वाजिद उल इस्लाम वानी को हाल में पुलवामा में हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया था।
फाइल फोटो

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Punjab Elections 2027: पंजाब की सियासत गरमाई, शिअद-भाजपा गठबंधन को लेकर केजरीवाल का तीखा हमला

Nepal PM India Visit: 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा दिखाने वाले बालेन शाह अब दिल्ली के साथ! जानिए कैसे और क्यों बदला काठमांडू का रुख?

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

अगला लेख