dharma sangrah
✕

औरंगजेब पर व्हाट्सएप स्टेट्स से कोल्हापुर में तनाव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Updated: बुधवार, 7 जून 2023 (13:35 IST)
Kolhapur Violence News : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बुधवार को एक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा विवादित व्हाट्सएप स्टेट्स लगाए जाने पर बवाल मच गया। हिंदू संगठनों द्वारा घटना के विरोध में प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज कर दिया। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
 
बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन कुछ मुस्लिम युवकों की ओर से सोशल मीडिया स्टेटस में औरंगजेब को रखे जाने के विरोध में आयोजित किया गया। छत्रपती शिवाजी चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने लाठी चार्ज कर धरना दे रहे लोगों को सड़क से हटाया। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
 
मुख्यमंत्री शिंदे ने घटना करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सरकार की है। गृह विभाग और मंत्री अधिकारियों के साथ संपर्क में है और मैं भी अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं।

राज्य के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बयान देते हुए कहा कि ओरंगजैब की तारीफ करने वालों को माफी नहीं दी जाएगी। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

अगला लेख