sundarkand
✕

भाजपा नेता राजा सिंह बोले- तेलंगाना में सत्ता में आने पर भाजपा हैदराबाद का नाम बदल देगी

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (17:45 IST)
हैदराबाद। भाजपा नेता राजा सिंह ने गुरुवार को कहा कि अगर पार्टी सात दिसंबर के चुनाव के बाद तेलंगाना में सत्ता में आती है तो वह हैदराबाद सहित राज्य के अन्य शहरों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखने का ‘लक्ष्य’ रखेगी।
 
 
सिंह ने बताया, ‘भाजपा जब तेलंगाना में सत्ता में आएगी तो हमारा पहला लक्ष्य विकास होगा और और दूसरा इन नामों को बदला जाना चाहिए। इन्हें महापुरुषों के नाम पर रखना चाहिए जिन्होंने हमारे देश या तेलंगाना के लिए काम किया।'
 
 
हाल ही में भंग हुए विधानसभा के सदस्य सिंह ने कहा कि 16वीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर शासन करने वाले कुतुबशाही वंश के शासकों ने भाग्यनगर का नाम बदलकर हैदराबाद कर दिया। इसके अलावा कई और स्थानों के नाम बदले गए थे। इनमें सिंकदराबाद और करीमनगर भी शामिल हैं। 
 
 
सिंह ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा गुरुवार को की गई टिप्पणी को गलत बताया। ओवैसी ने कहा था कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ‘मुस्लिम मुक्त’ देश बनाना चाहते हैं।
 
 
उन्होंने बताया कि मुस्लिम को ओवैसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए जो कई बार तेलंगाना के खिलाफ बोल चुके हैं। ओवैसी हैदराबाद से लोकसभा सदस्य हैं। तेलंगाना में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। (भाषा)
 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख