सम्बंधित जानकारी
- मप्र में चुनावी टिकटों पर रस्साकशी के बीच तोमर ने कहा कि महाजन नाराज नहीं
- कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, जितनी चाबी भरी उतने ही चलते हैं राहुल
- इन कारणों के चलते भाजपा के दिग्गज कैलाश विजयवर्गीय छोड़ सकते हैं चुनावी मैदान
- भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल की तुलना रावण से कर डाली
- मध्यप्रदेश : कैलाश विजयवर्गीय का खुलासा, कांग्रेस के दिग्गज नेता जल्द हो सकते हैं भाजपा में शामिल
मध्यप्रदेश में टिकट की सियासी जंग, सुमित्रा महाजन पर भारी पड़े कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तीसरी सूची और अंतिम सूची जारी कर दी और इसी के साथ इंदौर की सीटों पर बना 'संस्पेंस' भी खत्म हो गया। सुमित्रा महाजन और कैलाश विजयवर्गीय के बीच इंदौर की सीटों को लेकर रस्साकशी चल रही थी, इसमें विजयवर्गीय, सुमित्रा महाजन पर भारी पड़े हैं। वे अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय को इंदौर-3 से टिकट दिलाने कामयाब रहे हैं। मध्यप्रदेश की सियासी जंग में कैलाश विजयवर्गीय ने अपना दबदबा बनाया है। 'ताई-भाई' की इस जंग ने भाजपा आलाकमान को उलझा दिया था।
सुमित्रा महाजन अपने बेटे मंदार के लिए इंदौर-3 से टिकट की उम्मीद में थीं। अगर कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश को इंदौर-2 से लड़वाने पर आलाकमान राजी हो जाता तो कैलाश विजयवर्गीय के 'खास' मौजूदा विधायक रमेश मेंदोला को हटाना पड़ता।
विजयवर्गीय मेंदोला को इंदौर-3 से लड़ाना चाहते थे, लेकिन इंदौर-3 से सुमित्रा महाजन अपने बेटे मंदार को टिकट दिलवाना चाहती थीं। इसे लेकर दोनों नेता आमने-सामने हो गए थे। इंदौर- 3 से कैलाश पुत्र आकाश और इंदौर-2 से कैलाश रमेश मेंदोला को टिकट दिलाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि कैलाश विजयवर्गीय चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी मौजूदा सीट महू से उषा ठाकुर को टिकट दे दिया गया है, इंदौर- 3 की मौजूदा विधायक हैं।