Hanuman Chalisa

महिला पुलिसकर्मी ने की महिला कंडक्टर की पिटाई, वीडियो वायरल

Updated: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (20:26 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना के महबूबनगर जिले में 1 महिला पुलिसकर्मी द्वारा बस की महिला कंडक्टर की पिटाई का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
 
राज्य परिवहन निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि घटना 27 सितंबर की है। महिला पुलिस कांस्टेबल जी. रजीता कुमारी महबूबनगर डिपो से तेलंगाना राज्य परिवहन नगम की बस में सवार हुईं। कंडक्टर ने जब उससे टिकट लेने को कहा तो उसने अपने पहचान पत्र की फोटो प्रति कंडक्टर को दिखाई। इस पर कंडक्टर ने उससे मूल पहचान पत्र दिखाने को कहा।
 
किसी यात्री द्वारा बनाए गए इस वीडियो क्लिप को कुछ समाचार चैनलों ने प्रसारित भी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों के बीच कहासुनी के बाद महिला कांस्टेबल ने कंडक्टर को धक्का दिया और कई बार मारा जबकि यात्री दोनों के बीचबचाव कराने की कोशिश कर रहे थे।
 
इस घटना की निंदा करते हुए परिवहन निगम के कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया और बाद में महबूबनगर में एक रैली भी निकाली। उन्होंने महिला पुलिसकर्मी को निलंबित करने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि कंडक्टर ने जब महिला कांस्टेबल से टिकट खरीदने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। घटना पर प्रतिक्रिया करते हुए महबूबनगर की पुलिस अधीक्षक बी. अनुराधा ने कहा कि उन्होंने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जांच की रिपोर्ट आने के बाद कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी तथा कांस्टेबल को महबूबनगर पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। (भाषा) 

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

नितिन नवीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के 6 चेहरों को जगह, गजेंद्र पटेल महामंत्री, कविता पाटीदार मंत्री, बंशीलाल गुर्जर बनें किसान मोर्चा अध्यक्ष

अगला लेख