sundarkand
✕

बीजेपी-जेडीयू में सीटों के बंटवारे के बीच उपेन्द्र-तेजस्वी मुलाकात से नए राजनीतिक समीकरण के संकेत

Updated: शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (11:37 IST)
पटना। केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने शुक्रवार को अरवल जिले में राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की।


इन दोनों नेताओं की मुलाकात को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले दिन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने दिल्ली में बैठक के बाद घोषणा की कि बिहार में लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां बराबर-बराबर सीटों पर लड़ेंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रालोसपा एवं लोजपा, दोनों राजग में रहेंगे।

कुशवाहा एवं तेजस्वी यादव की मुलाकात की तस्वीर राजद ने अपने मोबाइल ऐप पर साझा की है। तेजस्वी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा ने 40 में से 22 सीटें जीती थीं। कुमार को एक बराबर साझेदार समझे जाने की इच्छा जताई जा रही है, जिन्होंने केवल दो सीटें जीती थीं और वह (भाजपा) अपना जनाधार खो चुकी है जिससे अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की निराशा का पता चलता है।

हालांकि तेजस्वी और कुशवाहा के बीच हुई बातचीत का ब्योरा अभी पता नहीं चल पाया है। बैठक के बाद रालोसपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि राजनीतिक हस्तियां प्राय: एक-दूसरे से मिलती रहती हैं, भले ही वे सहयोगी न हों। कुशवाहा ने बैठक के दौरान हुई बातचीत के बारे में कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इंकार कर दिया।

शाह ने नई दिल्ली में कहा कि रालोसपा एवं केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी सहित बिहार में राजग के घटक दलों की सीटों की संख्या के बारे में घोषणा दो-तीन दिनों में की जाएगी। यह पूछे जाने पर कि क्या कुशवाह राजग का अंग बने रहेंगे, शाह ने सकारात्मक उत्तर दिया और दावा किया कि गठबंधन पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करेगा। पिछले लोकसभा चुनाव में राजग ने 31 सीटें जीती थीं। उल्लेखनीय है कि कुशवाहा के नीतीश के साथ संबंध बहुत मधुर नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि चारों पार्टियां राजग में बरकरार रहेंगी।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख