dharma sangrah
✕

तेजस्वी ने बीजेपी पर निशाना साधकर कहा- न तो नीतीश पीएम बनना चाहते हैं और न मैं सीएम

Updated: सोमवार, 20 मार्च 2023 (18:38 IST)
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधकर सोमवार को कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काम करके बहुत खुश हैं। राजद नेता ने सड़क निर्माण विभाग के लिए बजटीय आवंटन पर बहस का जवाब देते हुए विधानसभा में यह बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि न तो नीतीश प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं और न ही मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं।
 
नीतीश कुमार के पिछले साल राजग से बाहर होने का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि मैं यह निर्णय करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरना चाहता हूं।
 
उन्होंने कहा कि न तो वे प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं और न ही मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। हम जहां हैं, वहीं खुश हैं। विपक्ष हमारे बीच दूरी की कल्पना कर सकता है। यादव ने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विरोध करने वाले नेताओं को भ्रष्टाचार के नाम पर भाजपा निशाना बना रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख