Daily Horoscope
✕

टैंक साफ करते समय दम घुटने से 3 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (15:20 IST)
कोयंबटूर। आभूषणों की एक वर्कशॉप में रसायन एवं सोने के बुरादे से भरे एक टैंक को साफ करते समय 3 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वर्कशॉप के मालिक रविशंकर ने येझुमलाई और गौरीशंकर से टैंक साफ करने को कहा था। टैंक के अंदर जाते ही दुर्गंध के चलते उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। इसके बाद सुपरवाइजर सूर्यकुमार तुरंत उनकी मदद करने मौके पर पहुंचा लेकिन टैंक की दुर्गंध के कारण वह बेहोश हो गया।
 
उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारियों (येझुमलाई और गौरीशंकर) की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सूर्यकुमार को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया जिसकी वहां मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रविशंकर के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह फरार है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

अगला लेख