Daily Horoscope
✕

तेजस्वी का तंज, भाजपारूपी 'कमल' छाप साबुन से हर विकार होंगे दूर

Updated: शनिवार, 10 मार्च 2018 (12:33 IST)
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमले के सिलसिले को जारी रखते हुए शनिवार को कहा कि भाजपारूपी 'कमल' छाप साबुन के इस्तेमाल से हर प्रकार के विकार दूर कर एक दिन में संत बना जा सकता है।
 
यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा- 'इस देश में हर प्रकार का मल-विकार, विषय-विकार, पाप-दोष और बुरे कर्म साफ करने है तो भाजपारूपी कमल छाप साबुन का प्रयोग कीजिए। एक दिन में संत बन जाएंगे, एक दिन में। मीडिया भी आपकी पूजा करेगा और क्या चाहिए?'
 
इससे पूर्व शुक्रवार को तेजस्वी ने देश के विभिन्न राज्यों में मूर्ति तोड़ने की घटनाओं के लिए भाजपा को जिम्मेवार ठहराते हुए लोगों से देशहित में ऐसी ताकतों को पराजित करने का आह्वान किया था।
 
उन्होंने कहा कि सामंती संघी, भाजपाई मानसिकता के लोग अंबेडकर, पेरियार, गांधी और लेनिन की मूर्ति तोड़ सकते है, तो वो कर्पूरी ठाकुर, लोहिया, जेपी, मंडल और कांशीराम की भी मूर्ति तोड़ सकते हैं। देशहित में ऐसी ताकतों को पराजित करना अतिआवश्यक है। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख