ramcharitmanas
✕

ताज पर ‘हरा ग्रहण’, अखिलेश यादव ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Updated: सोमवार, 23 मई 2016 (16:16 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताजमहल का रंग हरा होने संबंधी खबरों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को मामले का जल्द से जल्द परीक्षण कराकर प्रभावी कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं।

 
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने रविवार को आगरा के मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग, पुरातत्व विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित सभी संबंधित अधिकारियों को ताजमहल पर हरे धब्बे पड़ने के असल कारणों का जल्द पता लगाकर इसका समाधान निकालने के लिए कहा है।
 
गौरतलब है कि मीडिया में खबरें आई हैं कि ताजमहल और उस पर हुई नक्काशी पर जगह-जगह पर हरे रंग के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। ऐसा काइरोनोमस नामक कीड़े के कारण हो रहा है, जो आगरा में यमुना नदी में अधिक प्रदूषण के कारण तेजी से पनप रहा है। ये कीड़े ताजमहल के सफेद संगमरमर पर बैठकर गंदगी छोड़ रहे हैं। इससे ताजमहल का संगमरमर हरा हो रहा है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि ताजमहल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है। यह हमारी विशिष्ट और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर है। पूरी दुनिया में इसकी खूबसूरती और वैभव के चर्चे होते हैं। प्रदेश की समाजवादी सरकार इस इमारत को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचने देगी। (भाषा) 
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख