स्वाइन फ्लू का कहर, 208 की मौत
Publish Date: Thu, 17 Aug 2017 (07:33 IST)
Updated Date: Thu, 17 Aug 2017 (07:38 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में स्वाइन फ्लू इस वर्ष जमकर कहर ढा रहा है। जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू की वजह से 208 लोगों की मौत हो चुकी है और इस एच1एन1 वायरस से संक्रमित 994 मरीज अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री शंकर चौधरी के हवाले से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष पूरे राज्य में 1,883 व्यक्ति इस साल एक जनवरी से 15 अगस्त तक एच1एन1 से संक्रमित हुए। प्रशासन 5,000 डॉक्टरों की मदद से स्वाइन फ्लू का प्रसार रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।
मंत्री ने विश्वास जताया है कि सरकार की त्वरित कार्रवाई की वजह से स्वाइन फ्लू के मामले कम होंगे। (भाषा)