Hanuman Chalisa
✕

भाषण दे रहीं सुप्रिया सुले को आया गुस्सा, कार्यकर्ताओं को लगाई फटकार

Updated: शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (14:11 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पैठण शहर में राकांपा सांसद सुप्रिया सुले को उस समय गु्स्सा आ गया जब उनके भाषण के दौरान 2 राकांपा नेताओं के समर्थक ने एक-दूसरे के सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे। सुप्रिया ने कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई।
 
 
बारामती से सांसद सुले शुक्रवार को जब पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं तभी पार्टी नेता दत्ता गोर्डे के समर्थक और पूर्व विधायक भाऊसाहब वागचुरे के समर्थक आमने-सामने हो गए। गोर्डे 2019 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
 
 
दोनों धड़ों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे सुले का भाषण प्रभावित हुआ। इस पर सुले ने दोनों समूहों के कार्यकर्ताओं को शांत किया। नारेबाजी खत्म होने पर सुले ने अपना भाषण जारी रखा और पार्टी कार्यकर्ताओं के इस व्यवहार के लिए उन्हें फटकार लगाई।
 
 
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'राकांपा प्रमुख शरद पवार ने पार्टी को खड़ा करने के लिए अथक प्रयास किए हैं। अगर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फिर से ऐसा बर्ताव किया तो उन्हें मेरा सामना करना होगा।'
 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख