Hanuman Chalisa
✕

भाजपा नेता ने वारिस पठान से कहा, गुजरात में जो हुआ, उसे याद रखें

Updated: शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (13:49 IST)
नागपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान की ‘15 करोड़ मुस्लिम 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के भाजपा विधान पार्षद गिरिश व्यास ने कहा कि गुजरात में जो कुछ हुआ उसे उन्हें नहीं भूलना चाहिए।
 
व्यास विधान पार्षद होने के साथ-साथ भाजपा के प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से पठान जैसे लोगों का बहिष्कार करने और ‘उन्हें सबक सिखाने’ की अपील की है। व्यास ने पठान को नागपुर आने की भी चुनौती दी।
 
व्यास ने टीवी9 समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि इस देश के युवा, देभभक्त और भाजपा का प्रत्येक युवा वारिस पठान को उसी भाषा में जवाब दे सकता है जैसा उन्होंने इस्तेमाल किया है।

ALSO READ: दिग्विजय ने AIMIM नेता वारिस पठान की गिरफ्तारी नहीं होने पर उठाए सवाल, भोपाल में फूंका गया पुतला
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पठान के खिलाफ राजद्रोह की कार्रवाई करनी चाहिए और भारत सरकार को उसे पाकिस्तान भेज देना चाहिए।
 
व्यास ने कहा कि हम बहुत सहिष्णु और धैर्यवान हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम इससे निपट नहीं सकते हैं। क्या गुजरात के कालुपुर में जो हुआ था, वह याद है। अगर उसे याद रखें...तो मेरा विश्वास है कि मुस्लिम आज उठने की कोशिश का साहस नहीं करेंगे।
 
व्यास गुजरात में गोधरा के बाद वाले 2002 के दंगे का हवाला दे रहे थे। इस दंगे में 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे जिनमें से ज्यादातर अल्पसंख्यक समुदाय से थे।
 
उन्होंने कहा कि हम आपके लिए सही व्यवस्था करेंगे कि क्या आप यह समझते हैं कि हमने चूड़ियां पहन रखी हैं? हम आप से निपटने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम यह चाहते हैं कि समाज में आपसी भाईचारा बना रहे।

ALSO READ: AIMIM नेता वारिस पठान के बिगड़े बोल, 15 करोड़ हैं पर 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे
उल्लेखनीय है कि उत्तरी कर्नाटक में 16 फरवरी को कलबुर्गी में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ एक रैली को संबोधित करते हुए पठान ने कहा था कि हमें साथ आना होगा। हमें आजादी लेनी होगी। जो चीजें मांगकर नहीं मिलती हैं, उनसे जबरन लेना होगा, याद रखें...भले ही हम 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख