मंगलवार, 29 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Sulkhan Singh is new UP DGP
Written By अवनीश कुमार
Last Modified: शनिवार, 22 अप्रैल 2017 (08:12 IST)

सुलखान सिंह बने उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी

Sulkhan Singh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अब बारी प्रदेश के बड़े पदों पर तैनात अधिकारियों की है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को योगी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए सुलखान सिंह को प्रदेश का नया डीजीपी बनाया गया है। 
 
उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद यह कयास पिछले 1 महीने से लगाए जा रहे थे कि जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया का चेहरा ही बदल दिया जाएगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही कि शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी जावेद अहमद सहित 12 आईपीएस अधिकारीयों के तबादले कर दिए गए।
 
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुलखान सिंह की छवि एक ईमानदार और सख्त अधिकारी के रूप में है। वर्ष 1980 बैच के आईपीएस अफसर है और सुलखान सिंह सितम्बर 2017 में सेवानिवृत्त भी होना है। सुलखान सिंह का उत्तर प्रदेश से खासा लगाव है। उनकी जन्म भूमि बांदा है। वे जावेद अहमद का स्थान लेंगे। 
 
डीजीपी पद से हटाए जाने के बाद पत्रकारों ने जब जावेद अहमद से उनकी प्रतिक्रिया लेनी चाहिए तो उन्होंने कुछ भी नहीं बोलते हुए अपने मन की बात ट्वीटर के माध्यम से लोगों तक पहुंचा दी है।
 
पूर्व डीजीपी जावीद अहमद ने ट्वीटर के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस और साथी अधिकारियों के नाम एक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, 'मैंने डीजीपी का चार्ज सौंप दिया है। साथी अधिकारियों को मेरा हमसफर बनने के लिए धन्यवाद देता हूं। आपका पसीना और खून ही उत्तर प्रदेश को सुरक्षा देता हैं। मुझे यूपी पुलिस पर गर्व है। जय हिंद।'
ये भी पढ़ें
एक्शन में मंत्री सिद्धू, एसडीओ पर गिरी गाज