biodatamaker
✕

सुदीक्षा भाटी को मिली थी 4 करोड़ की स्कॉलरशिप, US में पढ़ने वाली होनहार की छेड़खानी से मौत पर उठे सवाल

Updated: मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (12:27 IST)
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाले हादसे में अमेरिका में पढ़ने वाली छात्रा सुदीक्षा भाटी की छेड़खानी से बचने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। एक साधारण परिवार की बेटी सुदीक्षा ने अपनी प्रतिभा से अमेरिका के बॉब्‍सन कॉलेज से 4 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप हासिल की थी। 

ALSO READ: दर्दनाक हादसा, छेड़खानी से बचने में सड़क पर गिरी सुदीक्षा, हादसे में गई जान
सुदीक्षा की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कठघरे में खड़ा करते हुए ट्वीट किया कि ऐसे में बेटियां कैसे पढ़ सकेंगी?
 
मायावती ने ट्वीट किया कि बुलंदशहर में अपने चाचा के साथ बाइक पर जा रही होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी को मनचलों की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी, जो अति-दुःखद, अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय। बेटियां आखिर कैसे आगे बढ़ेंगी? यूपी सरकार तुरंत दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे, बीएसपी की यह पुरजोर मांग है।
 
डेरी स्‍टनर गांव के रहने वाले चाय विक्रेता जितेंद्र भाटी की बेटी सुदीक्षा पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल थी। सुदीक्षा ने एचसीएल फाउंडेशन के स्कूल विद्या ज्ञान से आगे की पढ़ाई की थी। 2018 की सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में सुदीक्षा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। सुदीक्षा को अमेरिका के बॉब्‍सन कॉलेज से आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली। 
 
सुदीक्षा ने अगस्त 2018 में बॉब्‍सन कॉलेज ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप में दाखिला लिया था। फिलहाल सुदीक्षा अमेरिका के इसी कॉलेज से Entrepreneurship में ग्रेजुएशन कर रही थीं।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख