dipawali
✕

भारत का डीएनए है हिन्दू, राम 'राष्ट्रीय भगवान' : स्वामी

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (22:44 IST)
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शनिवार को कहा कि भारत का 'डीएनए' हिन्दू है और प्रभु राम यहां के 'राष्ट्रीय भगवान'। अयोध्या में उनके मंदिर निर्माण को देश की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती।
 
 
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ऐतिहासिक स्वतंत्रता भवन सभागार में अशोक सिंघल स्मृति व्याख्यान के तहत 'राम जन्मभूमि मंदिर : स्थिति एवं संभावनाएं' विषय पर अपने संबोधन में स्वामी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर भारत की अस्मिता से जुड़ा हुआ है तथा इसके निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू होना चाहिए।
 
पूर्व केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री स्वामी ने मुस्लिम शासकों पर करीब 200 वर्षों के शासन के दौरान मंदिरों को तबाह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी कमजोरी है कि आज तक राम मंदिर नहीं बना। राम के लिए हम भी कानून बदल सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि सारे कारण मंदिर निर्माण के पक्ष में मौजूद हैं, लेकिन मस्जिद के लिए एक भी कारण नहीं। उन्होंने कहा कि अदालत ने भी रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान नमाज करने के लिए मस्जिद होने की अनिवार्यता नहीं होने का फैसला देकर राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का आधा रास्ता साफ कर दिया है।
 
स्वामी ने कहा कि भारत के संविधान में आर्टिकल 25 के तहत किसी भी नागरिक को पूजा करने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। इसी अधिकार का हवाला देकर उन्होंने उच्चतम न्यायालय के समक्ष इस मामले को रखा है जिसमें उन्हें उम्मीद है कि कोई ज्यादा वक्त नहीं लगेगा और फैसला उनके ही पक्ष में आएगा।
 
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम पक्षकार जमीन हासिल करने के लिए मामले को अदालत में ले गए हैं तथा वे तकनीकी रूप से जमीन का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन उनके (स्वामी) लिए सिर्फ आस्था का विषय है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय नेता ने कहा कि मुस्लिम शासकों और अंग्रेजों द्वारा करीब 400 वर्षों तक भारत के हिन्दुओं को तबाह करने की कोशिशों के बावजूद यहां वर्ष 1947 में 82 फीसदी लोग हिन्दू थे। इससे साफ होता है कि यहां का मूल स्वरूप हिन्दू है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप एवं वीर शिवाजी जैसे अनेक हिन्दू महापुरुषों ने देश की अस्मिता की रक्षा के लिए कभी भी हार नहीं मानी।
 
सभागार में दर्शक दीर्घा से मंदिर के समर्थन में लग रहे नारे के साथ मंदिर निर्माण का समय पूछे जाने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अब जब वे यहां आएंगे, तब मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो चुका होगा। विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में अरुंधती वशिष्ठ अनुसंधान पीठ द्वारा आयोजित व्याख्यान में संस्था के उपाध्यक्ष चंपत राय समेत कई गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। (वार्ता)

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख