dharma sangrah

12वीं के छात्र ने स्‍कूल में महिला प्रिंसिपल को गोली मारी, हालत गंभीर

Updated: शनिवार, 20 जनवरी 2018 (15:26 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा के यमुनानगर शहर में 12वीं की एक छात्र ने शनिवार को महिला प्रिंसिपल को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक प्रिंसिपल को तीन गोलियां लगी हैं, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
घटना शहर की थापर कॉलोनी स्थित विवेकानंद स्कूल की है। अचानक हुई गोलीबारी की घटना से स्‍कूल में हड़कंप मच गया। प्रिंसिपल को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता हैं कि स्‍कूल की प्रिंसिपल रीतू छाबड़ा को 12वीं के एक छात्र ने अपने पिता की लायसेंसी पिस्तौल से गोली मारी है।
 
हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। यह भी कहा जा रहा है कि छात्र प्रिंसिपल की डांट से नाराज था।  जिस समय यह घटना हुई उस समय स्कूल में टीचर-पेरेंट्स मीटिंग चल रही थी। छात्र ने चार गोलियां चलाईं जिनमें से तीन प्रिंसिपल को लगीं। गोली मारने के बाद आरोपी छात्र भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई की। 

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से क्यों नाराज हैं भारतीय-अमेरिकी? मिडटर्म इलेक्शन पर दिखेगा असर

भोपाल में MBBS इंटर्न पर वाटर कैनन मामले में कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, अब गृह सचिव करेंगे जांच

मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पुलिस हिरासत में, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग

अगला लेख