biodatamaker
✕

शर्मनाक, सात माह की गर्भवती से सामूहिक बलात्कार

Updated: शनिवार, 20 जनवरी 2018 (14:54 IST)
बदायूं। जिले की उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला में एक सात माह की गर्भवती महिला के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए गई एक गर्भवती महिला के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला जब काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। महिला बेहोश अवस्था में जंगल में मिली। परिजन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया।
 
एसएसपी ने बताया कि महिला को बरेली स्थित अस्पताल में भेजा गया है, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। शनिवार को महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे और डॉक्टरी परीक्षण कराया जाएगा। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। (भाषा)

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अगला लेख