dharma sangrah

हथकड़ी लगा छात्र देने पहुंचा परीक्षा, हॉल में मचा हड़कंप

Updated: रविवार, 29 दिसंबर 2019 (17:28 IST)
छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र में मारपीट के अपराध में जेल में बंद एक कॉलेज छात्र कैदी शनिवार को एक निजी कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचा तो हड़कंप मच गया। हथकड़ी लगे कैदी को परीक्षा देते देख सभी हैरान हो गए जबकि कैदी आसानी से अपनी परीक्षा देता रहा।
 
परीक्षा देकर लौटे कैदी गोविंद कुशवाहा से बात की तो पहले तो उसने कुछ भी कहने से इंकार किया। फिर बताया कि वह एक छात्र है और मारपीट के जुर्म में उसे फंसा दिया गया हैं जिससे वह पिछले कुछ दिनों से छतरपुर जेल में बंद है। 
 
गोविंद ने बताया कि मैं पढ़ाई करने वाला छात्र हूं। मेरी परीक्षा थी। अगर मैं परीक्षा न देता तो मेरा साल खराब हो जाता इसलिए मैंने जेल प्रशासन से परीक्षा देने की बात कही। इसे उन्होंने मान लिया।
 
गोविंद ने बताया कि वह हार मानने वालों में से नहीं है। वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र हैं और शनिवार को उसका उद्यमिता की परीक्षा थी। परीक्षा में पेपर काफी अच्छा रहा हैं। उसने जेल में रहते हुए रात-दिन पढ़ाई की है और जेल से निकलने के बाद भी वह पढ़ाई करता रहेगा।
 
गोविंद के अनुसार भविष्य में वह कुछ करना चाहता हैं, ऐसे में पढ़ाई को बीच में नहीं छोड़ सकता है। उसने सभी पेपर देने के लिए निवेदन किया था। इसे स्वीकार कर लिया गया। जेल में ही उसे पढऩे का अवसर भी मिल रहा है।
 
गोविंद को परीक्षा केंद्र तक लेकर पहुंचने की जिम्मेदारी पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक कृपा राम गौंड को मिली है। वे भी गोविंद के शिक्षा के प्रति उत्साह को देखकर उसके कायल हो गए। कृपाराम गौंड ने बताया कि वह सुधरना चाहता हैं, अच्छी बात है। इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सामने आया वीडियो

दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर और ईंट-पत्थरों से हमला, 3 घायल, 17 वर्षीय आरोपी पकड़ा गया

सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में पहुंचे CM धामी, बोले- 'सेवा सबसे बड़ा धर्म'

यूपी में माताओं, बहनों और बेटियों को 2 दिन फ्री बस यात्रा, साथ में एक सहयोगी भी मुफ्त, रक्षाबंधन पर CM योगी का बड़ा तोहफा

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, दिव्यांग कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण की नीति बनेगी

अगला लेख