Daily Horoscope
✕

OMG! दर्द से महिला थी परेशान, पेट से निकले मंगलसूत्र, चूड़ियां और कीलें

Updated: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (22:55 IST)
अहमदाबाद। मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से यहां सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के बाद करीब डेढ़ किलो वजन के मंगलसूत्र, चूड़ियां और लोहे की कील निकाली गई हैं।


एक वरिष्ठ चिकित्सक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चिकित्सक ने बताया कि करीब 45 साल की महिला संगीता ‘एकुफेजिया’ नाम की एक दुर्लभ विकृति से ग्रस्त है, जिसकी वजह से व्यक्ति धातु की चीजों को खाने लगता है।

अस्पताल के डॉक्टर नितिन परमार ने बताया कि करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से लोहे की कीलें, नट-बोल्ट, सेफ्टी पिन, यू-पिन, बालों में लगाने वाली पिन, कंगन, चूड़ियां, चेन, मंगलसूत्र समेत कई दूसरी चीजें भी निकाली गईं।

एक सरकारी मानसिक चिकित्सालय से महिला को यहां लाया गया था। सड़कों पर बेसुध घूमती मिलने के बाद महिला को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।

डॉ. परमार ने कहा, उसने पेट में दर्द की शिकायत की थी। उसका पेट पत्थर की तरह कठोर था। एक्स-रे से खुलासा हुआ की उसके पेट में कई बाहरी चीजें हैं। सेफ्टी पिन उसके फेफड़ों में धंसी थीं और उसके पेट में भी इनसे छेद हो गया था। 

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

SIR प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- बिना सुनवाई के मतदाता सूची से कैसे हटा दिया नाम?

कौन हैं कैप्टन स्मित माछर? जख्मी हालत में भी हौसला नहीं खोया, बचाई 180 यात्रियों की जान

Flydubai की फ्लाइट में टला भयानक हादसा, पायलट स्मित माछर की बहादुरी पर बोले CM पटेल- देश को गर्व है

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे की इनसाइड स्टोरी, आखिरी क्यों आदिवासी बच्चों की मौत पर गर्माई मध्यप्रदेश की सियासत?

Flydubai Hero: हजारों फीट नीचे गिर रहे प्लेन को संभाला, इजरायली पीएम बोले- यानिव 'ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर' के हकदार

अगला लेख