dharma sangrah
✕

बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले बोले टिकट हम अपनी जेब में लेकर चलते हैं

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (19:23 IST)
Statement of BJP MP Devendra Singh Bhole regarding Lok Sabha ticket : कानपुर देहात में भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि टिकट हम अपनी जेब में लेकर चलते हैं। मैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने नहीं देखता। सांसद के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद जहां उन्हीं के पार्टी के लोगों ने चुप्‍पी साध रखी है, तो वहीं आम लोग सांसद पर निशाना साधते हुए उन्हें घमंडी बता रहे हैं। हालांकि सांसद ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है।

जेब में लेकर चलते हैं टिकट : बताते चलें कि कानपुर देहात के अकबरपुर लोकसभा से बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो माती मुख्यालय का बताया जा रहा है। जहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद देवेंद्र सिंह भोले कहते हुए नजर आ रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की पूरी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
ALSO READ: मतदान हमारा कर्तव्य भी और अधिकार भी : योगी आदित्यनाथ
सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि रही बात उनके टिकट की तो इसकी चिंता किसी को नहीं करनी चाहिए। टिकट हम अपनी जेब में लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि जनता पार्टी, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद उनके साथ है। मैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने नहीं देखता।

बयान का निकाला जा रहा है गलत अर्थ : वायरल हो रहे वीडियो को लेकर बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने सफाई देते हुए कहा कि नेता को हमेशा बोलते और डोलते रहना चाहिए। मैं रोज चुनाव लड़ता हूं। बीजेपी का एक युग पुराना कार्यकर्ता रहा हूं। इसलिए आशीर्वाद और मूल्यांकन की अपेक्षा रखता हूं। इसमें क्या बुरा बोल दिया। मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख