ramcharitmanas

श्रीनगर में शीतलहर, पारा गिरा, डल झील जमी

Updated: रविवार, 7 जनवरी 2018 (12:41 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार रात तापमान शून्य से छह डिग्री नीचे रहने के कारण विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारों के आसपास बर्फ जम गई। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।
 
रात में पानी के पाइप, नाले, नालियां जम गयी थीं। आज सुबह हालांकि सूरज निकलने से थोड़ी धूप रही लेकिन शीत लहर चलने के कारण लोग घरों में ही रहे। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दो दिनों से ऊपरी स्थानों पर भारी बर्फबारी के बाबजूद श्रीनगर में इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा था लेकिन यहां मौसम शुष्क और सर्द रहा।
 
झील के किनारे का पानी जम गया है और अन्दरूनी हिस्सों में बर्फ होने की वजह से शिकारा चलाने वालों को इन हिस्सों से शिकारे निकालने में परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह लोगों को झील के जमे हिस्से में पत्थर और कागज फेंकते हुए देखा गया।
 
यह झील 1965 में पूरी तरह जम गई थी जब एक जीप इसके एक किनारे से इसे पार करके इसे दूसरे किनारे पर पहुंच गयी थी। इसके बाद यह झील 1986 में दोबारा जम गई थी जब लोग इसके एक सिरे से दूसरे सिरे तक आईस हॉकी और क्रिकेट खेलने के साथ फोटोग्राफी कर रहे थे।
 
शहर में कुछ हिस्सों (खासकर बाहरी हिस्सों) में पानी के पाइप जमने के कारण पानी की कमी हो गयी थी। लोगों को लकड़ी जलाकर उन पाइपों की बर्फ पिघलने की कोशिश करते हुए भी देखा गया है। अत्यधिक सर्दी होने के कारण अधिकतर लोगों ने बाहर घूमने की अपेक्षा घरों में रहकर ही रविवार की छुट्टी का आनंद लिया।
 
डॉक्टरों ने बुजुर्गों और बच्चों के साथ-साथ ह्रदय, सीने और हड्डी के मरीजों को पहले ही सुबह और शाम को तापमान जमाव बिंदु से कम होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी जारी कर दी है। सर्दी के इस मौसम में मांस की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।
  
रविवार को लगने वाले विशेष मार्केट में सुबह 09:30 बजे के बाद ही दुकानदारों ने अपने स्टाल लगाए। नगर में सरकारी बसें और यातायात के साधन मुश्किल से मिलने के कारण तिपहिया चालक सवारियों से मनमाने रुपये वसूल रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख