ramcharitmanas
✕

राजस्थान से विशेष ट्रेनों से 39,500 प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को उनके घर भेजा

Updated: सोमवार, 11 मई 2020 (19:30 IST)
जयपुर। लॉकडाउन के कारण राजस्थान में फंसे 39500 से अधिक प्रवासी श्रमिकों व विद्यार्थियों को अब तक उनके गृह राज्यों को भेजा गया है। वहीं चार विशेष रेलगाड़ियों से अन्य राज्यों में फसें 4600 लोग राजस्थान पहुंचे हैं।
 
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अब तक राजस्थान से 33 श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियों से 39500 से अधिक प्रवासी श्रमिकों और विद्यार्थियों को उनके गृह राज्य भेजा गया है। इनमें से 19 श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियां उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से चलाई गईं जबकि 14 विशेष रेलगाड़ियां पश्चिम मध्य रेलवे ने चलाईं।
 
उत्तर पश्चिम रेलवे की विशेष रेलगाड़ियां से 22500 से अधिक श्रमिकों, विद्यार्थियों तथा अन्य फंसे हुए लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया। पश्चिम मध्य रेलवे की 14 विशेष रेलगाड़ियां से 16500 से अधिक व्यक्तियों को उनके गृह राज्य भेजा गया। इनमें अधिकांश कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी थे।
 
इसी तरह इसके अलावा अन्य राज्यों से राजस्थान पहुँची विशेष रेलगाड़ियों से वहाँ फँसे क़रीब 4600 लोगों को राजस्थान लाया गया। इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे ने 12 बिहार के लिए, 4 मध्यप्रदेश के लिए तथा एक-एक झारखंड, पश्चिम बंगाल और आँध्र प्रदेश के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाईं।
 
वहीं पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल की ओर से 14 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया गया, जिनमें 12 बिहार के लिए और दो झारखंड के लिए रवाना हुईं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख