sundarkand
✕

आजम खान के समर्थन में सपा आज करेगी प्रदर्शन, प्रशासन भी सतर्क

Updated: सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (09:48 IST)
आजम खान के समर्थन में सपा आज रामपुर में प्रदर्शन करेगी। मुलायम सिंह यादव भी आजम खान के समर्थन में उतर आए हैं। अखिलेश यादव भी आज रामपुर पहुंचकर आजम खान और उनके परिवार से मिलेंगे। यह प्रदर्शन आजम खान पर चलाए जा रहे मुकदमों के खिलाफ किया जा रहा है।
 
ALSO READ: आजम खान की मुसीबतें बढ़ीं, डकैती के आरोप में एफआईआर दर्ज
अखिलेश यादव का रामपुर में आजम खान के समर्थन में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे, लेकिन मंगलवार को मुहर्रम होने व कानून व्यवस्था की स्थिति व पुलिस प्रशासन से टकराव की नौबत न आए, इसलिए उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की योजना बनाई है।
सपा के कद्दावर नेता आजम खान पर अब तक 80 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीनें कब्जाने, लूट, चोरी व डकैती समेत अनेक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
 
आजम पर किताब व मिट्टी के शेरों की मूर्तियां चुराने और भैंस चोरी जैसे आरोप भी लग चुके हैं। खान के बेटे और पत्नी पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं और वे भू-माफिया भी घोषित हो चुके हैं। सपा के कार्यक्रम देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

LIVE: इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, केजरीवाल के खिलाफ FIR

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

अगला लेख