biodatamaker
✕

खौफनाक...तंत्र क्रिया के नाम पर मां के टुकड़े-टुकड़े कर चूल्हे में जलाए...

Updated: शनिवार, 5 जनवरी 2019 (13:36 IST)
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के रामाकछार गांव में एक युवक द्वारा तंत्र क्रिया के लिए अपनी ही मां की निर्ममतापूर्वक हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पांच दिन पूर्व घटित हुई इस घटना की शिकायत गुरुवार की रात थाने में दर्ज कराई गई।


प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर को सुमरिया यादव (50) की उसके घर में उसके ही बेटे दिलीप ने निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी थी। पुलिस को बताया गया कि आरोपी बेटे ने तंत्र क्रिया के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपी दिलीप ने अपनी मां के शरीर के टुकड़े कर चूल्‍हे में जला दिया था। घटना की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट व चिकित्सक की मदद से मौके पर मिले खून के धब्बों, घटना में प्रयुक्त खून सना हथियार, चूल्हे में मौजूद जली हुई अस्थियां और तंत्र-मंत्र संबंधी पुस्तक आदि को एकत्र कर जब्‍त कर लिया।

वहीं फरार दिलीप यादव के विरुद्ध हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ करने के साथ फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

अगला लेख