Hanuman Chalisa
✕

हिमाचल में बर्फबारी, शिमला में गिरे ओले, तापमान शून्‍य से नीचे

Updated: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (15:40 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मनाली में ताजा बर्फबारी और शिमला तथा अन्य इलाकों में ओले गिरने से शीतलहर तेज हो गई है। मनाली और कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 0.6 सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के शिमला कार्यालय ने बताया कि कुल्लू जिले के मनाली में बुधवार शाम 5 बजकर 30 मिनट से बृहस्पतिवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट के बीच 11 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान किन्नौर के काल्पा में 14 सेंटीमीटर बर्फ गिरी।

ले के एक अधिकारी ने बताया कि किन्नौर के पूह में बुधवार रात तीन से चार इंच तक बर्फ गिरी। उन्होंने कहा कि कई मध्य, निचले और ऊंचाई वाले इलाकों में ओले गिरे और बिजली भी कड़की। मनाली और कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 0.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि जनजातीय बहुल लाहौल स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलोंग राज्य में सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है और काल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। शिमला और डलहौजी में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री और 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

अगला लेख