kundali milan
✕

हिमाचल में बर्फबारी, कुफरी, मनाली में तापमान शून्य से नीचे, कई हिस्सों में बारिश

Updated: बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 (17:22 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में हाल में हुई बर्फबारी के कारण शिमला जिले में कुफरी और कुल्लू जिले के मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने बताया कि कुफरी और मनाली का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे क्रमश: 1.6 और 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें बताया गया है कि लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक केन्द्र केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है और यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.8 डिग्री सेल्सियस है।

इसमें बताया गया है कि किन्नौर जिले के कल्पा का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कार्यालय ने बताया कि राज्य की राजधानी शिमला और चंबा के डलहौजी का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे क्रमश: 3.8 डिग्री सेल्सियस और 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसमें बताया गया कि इस बीच, राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। मौसम कार्यालय ने राज्य के ऊंची और मध्य पहाड़ियों और कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों एवं मैदानों में बृहस्पतिवार तक भारी बर्फबारी होने का अनुमान व्यक्त किया है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख