Daily Horoscope
✕

श्रीनगर में मौसम का पहला हिमपात, कश्मीर से संपर्क टूटा

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (15:59 IST)
श्रीनगर। भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने और श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानें रद्द होने के बाद कश्मीर घाटी का मंगलवार को पूरे देश से संपर्क टूट गया है। हिमस्खन के चलते सेना के तीन जवान गुरेज इलाके से और दो जवान कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर से भी लापता है। सेना ने लापता जवानों की तलाश के लिए अभियान भी चलाया है। 
 
हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि भारी बर्फबारी से दृश्यता खराब होने के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान सेवा प्रभावित हुई है।
 
श्रीनगर हवाई अड्डे के निदेशक शरद कुमार ने कहा कि श्रीनगर हवाई अड्डे से विमानों का उड़ान भरना और उतरना दोनों को खराब दृश्यता के कारण निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दृश्यता में सुधार होने के बाद दोपहर के आसपास हालात की समीक्षा की जाएगी।
 
ट्रॉफिक पुलिस का कहना है, 'जवाहर सुरंग पर बर्फ जमने, सड़कों पर फिसलन बढ़ने और यातायात के लिए सुरक्षित नहीं रहने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद किया गया है।'   
 
स्वर्ग पर बिखरी सफेद खूबसूरती : जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में इस मौसम का पहला हिमपात होने से यहां नजारा बेहद मनमोहक हो गया है। श्रीनगर में कल दिन में बारिश के बाद देर रात हिमपात हुआ है जिससे इलाके का नजारा मनमोहक हो गया है। लोग जब सुबह सोकर उठे तब घरों के छत तथा पेड़ों के ऊपर बर्फ की सफेद चादर देखने को मिली। खुले मैदानों तथा पार्कों के साथ सभी सड़कें भी सफेद हो गई है । 
 
बारिश तथा हिमपात के कारण रात का तापमान सामान्य रहा जबकि दिन में ठंड बढ गया। बच्चे समेत लोग बर्फ के साथ मस्ती करते हुए देखे गए हैं। श्रीनगर के आसपास के पहाड़ी इलाकों में भी कल रात से हल्का हिमपात हुआ। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने दिन भी यहां हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। (वार्ता)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

LIVE: जम्मू कश्मीर के कूलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का बयान, एक दिन प्रदूषण हुआ, तो खत्म भी हो जाएगा

एक दिन प्रदूषण हुआ है तो खत्म भी हो जाएगा... दिवाली पर ज्ञान देने वालों पर बरसे CM योगी, सपा-कांग्रेस को भी लपेटा

अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश : CM योगी

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

अगला लेख