Daily Horoscope
✕

उम्र 60 साल, बेखौफ पकड़े 5 लाख से ज्यादा सांप

Updated: मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (17:36 IST)
नीमच शहर की एक हस्‍ती ऐसी भी है, जिसकी जिंदगी सांपों की बस्‍ती है। उनका नाम मोहम्‍मद रजाक है। वे बिना किसी खौफ के अब तक करीब 5 लाख से ज्‍यादा सांप पकड़ चुके हैं।
 
हम बात कर रहे हैं शहर के उपनगर बघाना स्थित शासकीय स्‍कूल के समीप रहने वाले मोहम्‍मद रजाक पिता छोटे खान (60) की।
 
रजाक को शहर के लोग रजाक चाचा के नाम से भी जानते हैं। चाचा अब तक करीब 5  लाख से ज्‍यादा सांप पकड़ चुके हैं। हमने जब रजाक चाचा से चर्चा की तो उन्‍होंने बताया कि वे 22 साल की उम्र से सांप पकड रहे हैं।
 
उन्‍होंने यह कला दौसा (राजस्‍थान) निवासी अपने गुरु बब्बू मियां से सीखी है। बब्‍बू मियां हर साल उनसे मिलने भी आते हैं। उनके सिखाए रास्‍ते पर ही चलकर वे आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
 
अब तक 5 लाख से ज्‍यादा सांप : रजाक चाचा ने बताया कि वह 22 साल की उम्र से सांपों के बीच रहकर उन्‍हें पकड़ते हैं। उन्‍हें सांपों के बीच रहते हुए करीब 38 साल हो गए हैं। इन 38 सालों में उन्‍होंने 5 लाख से ज्‍यादा सांप पकड़े हैं।
 
रजाक चाचा अब तक कई तरह की प्रजातियों के सांपों के साथ खेल चुके हैं, जिन सांपों को रजाक ने अब तक पकड़ा है उनमें चित्‍ती, तामड़ा, उड़दिया, तेंदीया, पल्‍लड़, सिंदूरी व उंधारी सांप आते हैं। आपको यह भी बता दें कि रजाक चाचा 13 फुट लंबे सांप को पकड़ने की क्षमता रखते हैं।
 
पकड़कर गांधीसागर छोड़ देते हैं : आपको बता दें कि रजाक चाचा नीमच जिले या आसपास के जिलों से पकड़े गए बड़े आकार व जहरीले सांपों को स्‍वयं गांधी सागर बांध में छोड़कर आते हैं। साथ ही छोटे सांपों को आसपास के जंगलों में ही छोड़ देते हैं।
 
रजाक चाचा सांप पकड़ने के एवज में कोई पैसा नहीं लेते हैं, जिस किसी को भी सांप पकड़वाना होता है वह रजाक चाचा को फोन कर उन्‍हें अपनी बाइक पर बैठाता है और सांप पकड़ने वाली जगह पर ले जाता है। इसके बाद रजाक चाचा को वापस उनके मुकाम पर छोड़ जाता है।
लेखक के बारे में
मुस्तफा हुसैन
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

अगला लेख