dharma sangrah
✕

दिल्ली के लिए खुशखबर, स्मॉग से मिल सकती है राहत

Updated: रविवार, 12 नवंबर 2017 (21:29 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में 14 और 15 नवंबर को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है जिससे शहर वासियों को स्मॉग से राहत मिल सकती है। स्मॉग की वजह से हवा प्रदूषित हो चुकी है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
 
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत तथा 51 प्रतिशत के बीच रहा।
 
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कल सुबह हल्का कोहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में 14 और 15 नवंबर को हल्की बारिश होने का अनुमान है जिससे स्मॉग छंट जाएगा और दिल्ली के लोगों को कुछ राहत मिलेगी। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से घना स्मॉग होने की वजह से वायू प्रदूषित हो गई और इसमें सुधार के लिए प्रशासन ने निर्माण गतिविधियों पर रोक तथा पार्किंग शुल्क में चार गुना वृद्धि सहित कुछ आपात कदम उठाए हैं। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

अगला लेख